हाल में करीब 150 करोड़ रुपये का सूरत का प्रॉपरायटरी ट्रेडिंग स्कैम सामने आया था। अब मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के स्टॉक ब्रोकर्स से जुड़े कई इनेवस्टर्स ने भी ऐसे ट्रेड्स में बड़े नुकसान होने की जानकारी दी है। हालांकि, उन्हें सूरत ट्रेडिंग स्कैम के ट्रेडर्स जितना नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह अब साफ हो गया है कि प्रॉप-ट्रेडिंग का इस्तेमाल ट्रेडर्स के साथ धोखाधड़ी के लिए धड़ल्ले से हो रहा है।
