दिग्गज पीएसयू भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई। कंपनी ने डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट का खुलासा किया जिसके चलते शेयरों को पंख लग गए। इंट्रा-डे में आज BSE पर 6 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ इसने निवेशकों की पूंजी महज 10 महीने में 150 फीसदी से अधिक बढ़ गई। इसके शेयर आज बीएसई पर 5.76 फीसदी के उछाल के साथ 165.15 रुपये (BHEL Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में आज यह 6.31 फीसदी चढ़कर 166.00 रुपये पर पहुंच गया था।
कैसा कॉन्ट्रैक्ट मिला है BHEL को और किसे मिलेगा फायदा
बुधवार को भेल ने बताया कि इसने 16 अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट (SRGM) की सप्लाई के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसके लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मार्च में मिला था। एक दिन पहले मिनिस्ट्री ने खुलासा किया था कि इसने इंडियन नेवी के लिए भेल के साथ ऐसा सौदा किया है। इस सौदे की वैल्यू ₹2,956.89 करोड़ है। इस SRGM को भेल के हरिद्वार में स्थित प्लांट में बनाया जाएगा और इससे पांच साल के लिए करीब ढाई लाख दिनों का रोजगार तैयार होगा। इसके अलावा MSME समेत कई भारतीय कंपनियों को भी फायदा मिलेगा। अपग्रेडेड SRGM को इंडियन नेवी के नए जहाज पर लगाया जाएगा जिसे मझगांव डॉक (Mazagon Dock), Shipbuilders और Garden Reach Shipbuilders and Engineers ने तैयार किया है।
10 महीने में 150% चढ़ा BHEL
भेल के शेयरों की बात करें तो 27 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 66.30 रुपये पर था। आज इंट्रा-डे में यह 166 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का हाई है। इस प्रकार महज 10 महीने में भेल ने निवेशकों की पूंजी 150 फीसदी से अधिक बढ़ाई है।