Get App

नेपाल के प्रोजेक्ट में ₹290 करोड़ का इक्विटी निवेश करेगी IREDA, बोर्ड से मिली मंजूरी, अब सरकार की हरी झंडी का इंतजार

PSU News: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) को 290 करोड़ रुपये के इक्विटी इनवेस्टमेंट की मंजूरी मिल गई है। यह निवेश स्पेशल पर्पज वीईकल्स (SPVs) की 10 फीसदी हिस्सेदारी के लिए होगा जो हाइड्रोपावर जेनेरेट करने वाली सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) से जुड़ी हुई है। यह एसपीवी नेपाल में 900 मेगावॉट का हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट सेटअप करने के लिए बना है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 2:13 PM
नेपाल के प्रोजेक्ट में ₹290 करोड़ का इक्विटी निवेश करेगी IREDA, बोर्ड से मिली मंजूरी, अब सरकार की हरी झंडी का इंतजार
IREDA के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 16 जुलाई 2024 को नेपाल के जीएमआर अपर करनाली हाइड्रो पावर लिमिटेड और करनाली ट्रांसमिशन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में 10-10 फीसदी शेयरहोल्डिंग के लिए निवेश की मंजूरी दे दी। (File Photo- Pexels)

PSU News: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) को 290 करोड़ रुपये के इक्विटी इनवेस्टमेंट की मंजूरी मिल गई है। यह निवेश स्पेशल पर्पज वीईकल्स (SPVs) की 10 फीसदी हिस्सेदारी के लिए होगा जो हाइड्रोपावर जेनेरेट करने वाली सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) से जुड़ी हुई है। यह एसपीवी नेपाल में 900 मेगावॉट का हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट सेटअप करने के लिए बना है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। शेयरों की बात करें तो दोनों के ही शेयर मंगलवार 16 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए। इरेडा के शेयर बीएसई पर 6.06 फीसदी टूटकर 272.25 रुपये और एसजेवीएन के शेयर 1.59 फीसदी फिसलकर 151.40 रुपये पर बंद हुए।

₹290 करोड़ रुपये निवेश करेगी IREDA

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इरेडा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 16 जुलाई 2024 को नेपाल के जीएमआर अपर करनाली हाइड्रो पावर लिमिटेड और करनाली ट्रांसमिशन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में 10-10 फीसदी शेयरहोल्डिंग के लिए निवेश की मंजूरी दे दी। दोनों में मिलाकर इरेडा कुल 290 करोड़ रुपये के करीब निवेश करेगी। एसजेवीएन से जुड़े दोनों एसपीवी को नेपाल में 900 मेगावॉट के अपर करनाली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए सेट-अप किया गया है। अभी जीएमआर अपर करनाली हाइड्रो पावर में जीएमआर और नेपाल सरकार की नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी इसके मौजूदा शेयरहोल्डर्स हैं। इस प्रस्ताव को अभी बोर्ड से मंजूरी मिली है लेकिन अभी इस पर केंद्र सरकार के साथ-साथ और नियामकीय मंजूरी लेनी बाकी है।

कैसी है शेयरों की हालत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें