Get App

PSU Bank Stock : सरकारी बैंकों के शेयरों में शानदार उछाल, IOB, PSB, सेंट्रल बैंक और Uco Bank के शेयर 20% तक चढ़े

PSU Bank Stock : जिन पब्लिक सेक्टर बैंकों तेजी आई है उनमें इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) और यूको बैंक शामिल हैं। पिछले चार कारोबारी दिनों में इन बैंकों के शेयर की कीमतों में 30 फीसदी से 45 फीसदी तक की तेजी देखी गई है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 4:02 PM
PSU Bank Stock : सरकारी बैंकों के शेयरों में शानदार उछाल, IOB, PSB, सेंट्रल बैंक और Uco Bank के शेयर 20% तक चढ़े
कई पब्लिक सेक्टर के बैंकों के शेयरों में आज 20 फीसदी तक की दमदार रैली देखने को मिली है।

PSU Bank Stock : कई पब्लिक सेक्टर के बैंकों के शेयरों में आज 20 फीसदी तक की दमदार रैली देखने को मिली है। इन बैंकों में इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) और यूको बैंक शामिल हैं। पिछले चार कारोबारी दिनों में इन बैंकों के शेयर की कीमतों में 30 फीसदी से 45 फीसदी तक की तेजी देखी गई है। इन चार बैंकों के अलावा बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों में भी 5 फीसदी से 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक के शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

किस शेयर में कितनी तेजी

पिछले पांच दिनों में सरकारी बैंकों की बेहतर आय और बेहतर एसेट क्वालिटी की उम्मीदों पर पीएसयू बैंक इंडेक्स 8 फीसदी बढ़ गया है। IOB के शेयर आज 14.30 फीसदी बढ़कर 45.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में इस स्टॉक में करीब 42 फीसदी की शानदार तेजी आई है।

इसके अलावा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 8.07 फीसदी की तेजी आई है और यह 50.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर 10.97 फीसदी बढ़कर 49.55 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। यूको बैंक के शेयर 13.37 फीसदी बढ़कर 45.80 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसके अलावा, SBI के शेयरों में 0.70 फीसदी और इंडियन बैंक के शेयर 3.60 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें