Share Market: शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के बीच कई कंपनियों के शेयर ने भारी नुकसान अपने निवेशकों को दिया है। इसके साथ ही कई पीएसयू शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। साथ ही तीन सेशन से PSU स्टॉक्स में लगातार गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति 6.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गई। 12 फरवरी को BSE PSU सूचकांक में 23 जनवरी के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, इसमें 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई।
