PVR और आइनॉक्स के शेयरों में आई तेजी, क्या निवेशकों को पैसा लगाना चाहिए?

इन मल्टीप्लेक्स कंपनियों के स्टॉक्स डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध हैं और इन्हें लंबी अवधि के लिए खरीदा जा सकता है

अपडेटेड Sep 27, 2021 पर 4:39 PM

महाराष्ट्र सरकार के राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमा थिएटर्स को खोलने के फैसले से मल्टीप्लेक्स कंपनियों PVR और आइनॉक्स के स्टॉक्स में सोमवार को 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स इन कंपनियों के लिए बिजनेस के दोबारा गति पकड़ने की संभावना पर बुलिश हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्टॉक्स को लंबी अवधि के नजरिए से खरीदा जा सकता है क्योंकि 100 प्रतिशत की कैपेसिटी पर मल्टीप्लेक्स खुलने में तीन तिमाहियां तक लग सकती हैं।

मल्टीप्लेक्स को शुरुआत में 50 प्रतिशत की कैपेसिटी पर खोला जाएगा।

गोल्ड के प्राइस में तेजी लेकिन रिकॉर्ड हाई से अभी 10,000 रुपये कम

एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये स्टॉक्स डिस्काउंट वाले प्राइस पर उपलब्ध हैं और मार्केट इस डिस्काउंट को फाइनेंशियल ईयर 2023 तक रख रहा है। इस वजह से इन स्टॉक्स को लंबी अवधि के लिए खरीदा जा सकता है। हालांकि, इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी आई है और प्रॉफिट बुकिंग के बाद इनमें खरीदारी का मौका बन सकता है।

इन दोनों कंपनियों के स्टॉक्स रखने वाले इनवेस्टर्स को इन्हें अगले एक से दो वर्षों तक होल्ड करने की सलाह दी गई है।


PVR के स्टॉक को मौजूदा मार्केट प्राइस पर भी 1,750 रुपये के टारगेट के लिए खरीदा जा सकता है। इसका स्टॉप लॉस 1,480 रुपये का होगा।

आइनॉक्स के स्टॉक को मौजूदा प्राइस पर 400 से 425 रुपये के टारगेट के लिए खरीदने की सलाह है। इसके लिए स्टॉप लॉस 350 रुपये का है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।