Pyramid Technoplast IPO: पहले दिन 1.61 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 1.90 गुना अधिक बोली

Pyramid Technoplast IPO: पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के पहले दिन, 18 अगस्त निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का आईपीओ पहले दिन 1.61 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने अपने आईपीओ के तहत 75.60 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले उसने अभी तक 1.21 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 9:10 PM
Pyramid Technoplast का IPO 22 अगस्त को बंद हो जाएगा

Pyramid Technoplast IPO: पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के पहले दिन, 18 अगस्त निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का आईपीओ पहले दिन 1.61 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने अपने आईपीओ के तहत 75.60 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले उसने अभी तक 1.21 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है। रिटेल निवेशकों ने सबसे अधिक बढ़-चढ़कर बोली लगाई और अपने लिए आरक्षित शेयरों का करीब 1.90 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने आरक्षित कोटे में करीब 1.06 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में कंपनी को अभी 1.27 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है।

कंपनी ने अपने आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। वहीं 20 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए, जबकि बाकी 30 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा गया है।

पॉलीमर आाधारित मोल्डेड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले 17 अगस्त को एंकर निवेशकों से 27.55 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके चलते कंपनी का आईपीओ साइज अब 92.2 लाख शेयरों से घटकर 75.6 लाख शेयरों का हो गया है।


यह भी पढ़ें- Jio Share Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा ऐलान, 21 अगस्त को लिस्ट होंगे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर

कंपनी के एंकर इश्यू में सिर्फ 4 निवेशकों ने भाग लिया था। इसमें कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड, प्लुरिस फंड, रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड और अल्केमी वेंचर्स फंड-स्कीम शामिल हैं। उन्होंने आईपीओ में एंकर बुक के जरिए कुल 16.59 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसमें भी सबसे अधिक 12.55 करोड़ रुपये के शेयर कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड ने खरीदा, जो विकास खेमानी की फर्म कारेलियन एसेट एडवाइजर्स की फंड है।

गुजरात मुख्यालय वाली यह कंपनी कई इंडस्ट्रीज को उनकी पैकेजिंग जरूरतों के मुताबिक सेवाएं मुहैया कराती है। आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 153.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। यह IPO 22 अगस्त को बंद हो जाएगा।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने बताया कि वह नए शेयरों को जारी करने से मिली राशि में से 40 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज घटाने और 40.21 करोड़ रुपये अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में खर्च करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।