Get App

Q2 Results: घाटे से मुनाफे में आईं ये 6 कंपनियां, शेयर दौड़े, क्या आपने भी किया है निवेश?

Q2 Results: सितंबर तिमाही के नतीजों में कई कंपनियों ने शानदार कमबैक किया है। कम से कम छह कंपनियां ऐसी हैं, जो पहले घाटे में चल रही थीं, लेकिन अब मुनाफे में लौट आई हैं। जैन इरिगेशन, वॉकहार्ट, थंगामयिल ज्वैलरी, इंडिया सीमेंट्स, IIFL फाइनेंस और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों ने तिमाही नतीजों में जबरदस्त सुधार दिखाया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 04, 2025 पर 7:37 PM
Q2 Results: घाटे से मुनाफे में आईं ये 6 कंपनियां, शेयर दौड़े, क्या आपने भी किया है निवेश?
Q2 Results: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भी सितंबर तिमाही के दौरान घाटे से शुद्ध मुनाफे में लौटी है

Q2 Results: सितंबर तिमाही के नतीजों में कई कंपनियों ने शानदार कमबैक किया है। कम से कम छह कंपनियां ऐसी हैं, जो पहले घाटे में चल रही थीं, लेकिन अब मुनाफे में लौट आई हैं। जैन इरिगेशन, वॉकहार्ट, थंगामयिल ज्वैलरी, इंडिया सीमेंट्स, IIFL फाइनेंस और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों ने तिमाही नतीजों में जबरदस्त सुधार दिखाया है। अब सवाल है कि क्या इनका यह प्रदर्शन शेयर बाजार में नई तेजी की शुरुआत करेगा? आइए जानते हैं इन कंपनियों की पूरी डिटेल

1. जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems)

सबसे पहले बात करते हैं जैन इरिगेशन सिस्टम्स की। सितंबर में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 15.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 9 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही थी। कंपनी की इनकम में सालाना आधार पर 20 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली और ये आंकड़ा 1432 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की इनकम 1192 करोड़ रुपये रही थी। एबिटडा भी इस दौरान 43.3 फीसदी बढ़कर 199 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि मार्जिन 13.9 फीसदी पर रहे हैं जो कि साल भर पहले 11.65 फीसदी पर थे। तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद जैन इरिगेशन के शेयरों में 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी।

2. वॉकहार्ट लिमिटेड (Wockhardt)

फार्मा सेक्टर की कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड भी सितंबर तिमाही के दौरान घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने सितंबर तिमाही के दौरान 82 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जबकि इसकी पिछली तिमाही में यह 108 करोड़ रुपये के घाटा में रही थी। जून तिमाही में भी कंपनी 16 करोड़ रुपये के शुद्ध नुकसान में रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें