Get App

Q2 के नतीजों ने नहीं तोड़ी उम्मीदें, बैंक शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके: ताहेर बादशाह

बैंकिंग शेयरों के अच्छे प्रदर्शन के लिए इनके डिपॉजिट ग्रोथ में भी तेजी आने की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 5:10 PM
Q2 के नतीजों ने नहीं तोड़ी उम्मीदें, बैंक शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके: ताहेर बादशाह
बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए ताहेर बादशाह ने कहा कि यह एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें हमें तेजी की उम्मीद नजर आती है

दूसरी तिमाही के नतीजों ने उम्मीदें नहीं तोड़ी हैं। अगर अर्थव्यवस्था में कर्ज की मांग में तेजी कायम रहती है तो आगे बैंकिंग शेयर अच्छा करते नजर आएंगे। ये बातें इंवेस्को म्यूचुअल फंड्स (Invesco Mutual Funds) के CIO ताहेर बादशाह (Taher Badshah) ने 17 नवंबर को CNBC TV-18 से हुई बातचीत में कही हैं। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि जहां तक लार्ज कैप और निफ्टी में शामिल कंपनियों का सवाल है तो दूसरी तिमाही में इनके नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे हैं। और इनकी अर्निंग में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो मिड और स्मालकैप कंपनियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।

बैंकिंग शेयरों  में तेजी की उम्मीद

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए ताहेर बादशाह ने कहा कि यह एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें हमें तेजी की उम्मीद नजर आती है। लेकिन उन्होंने चेतावनी के लहजे में ये भी कहा कि बैंकिंग शेयरों के अच्छे प्रदर्शन के लिए इनके डिपॉजिट ग्रोथ में भी तेजी आने की जरूरत है। बैंकों का चुनाव करते समय हमें ऐसे बैंकों पर फोकस करना चाहिए जो अपनी दायित्वों और वर्तमान लिक्विडिटी की स्थिति को मैनेज करने के नजरिए से बेहतर नजर आ रहे हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें