Get App

Q2 results : किन सेक्टर्स ने किया खुश, किन सेक्टर्स से मिली निराशा?

Q2 earnings:अर्बन कंजम्प्शन में सुस्ती देखने को मिली है। हालांकि IT सर्विस की डिमांड में थोड़ी रिकवरी आई है। बैंकिंग सेक्टर के प्रॉफिट में सुधार आया है। एसेट क्वालिटी का ट्रेंड भी पॉजिटिव रहा है। हालांकि FMCG, ऑयल एंड गैस, माइक्रोफाइनेंस, ऑटो सेक्टर में अर्निंग्स डाउनग्रेड हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 7:39 PM
Q2 results : किन सेक्टर्स ने किया खुश, किन सेक्टर्स से मिली निराशा?
दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव दिखा है। डीमार्ट का मार्जिन तिमाही सालाना आधार पर 8.6 फीसदी से घट कर 8 फीसदी पर, ITC का मार्जिन 36.4 फीसदी के मुकाबले 36.5 फीसदी पर रही है

Q2 results : दूसरी तिमाही के नतीजों के सीजन का करीब-करीब खत्म हो गया है। Q2 में किन सेक्टर्स ने खुश किया, किसने निराश किया। इस पर हम आपके लिए एक रिपोर्ट लेकर आए हैं। ये देखते हैं दूसरी तिमाही में हिट और मिस के आंकड़े क्या कहते हैं। Q2 नतीजों से मिलने वाले संकेत की बात करें तो FMCG डिमांड कमजोर नजर आई है। अर्बन कंजम्प्शन में सुस्ती देखने को मिली है। हालांकि IT सर्विस की डिमांड में थोड़ी रिकवरी आई है। बैंकिंग सेक्टर के प्रॉफिट में सुधार आया है। एसेट क्वालिटी का ट्रेंड भी पॉजिटिव रहा है। हालांकि FMCG, ऑयल एंड गैस, माइक्रोफाइनेंस, ऑटो सेक्टर में अर्निंग्स डाउनग्रेड हुए हैं।

Q2 सेक्टर के MISS और हिट रेश्यो

दूसरी तिमाही में OMCs कंपनियों और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों ने अपने अनुमानों को 100 फीसदी मिस किया है। वहीं, बिल्डिंग मैटेरियल में 8 फीसदी मिस देखने को मिला है। इस अवधि में मेटल सेक्टर के 83 फीसदी नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। वहीं, ऑटो एंसिलियरी कंपनियों के 75 फीसदी नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। जबकि AMC- MF हाउसेज के 67 फीसदी नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।

FMCG: Q2 से संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें