Get App

Stocks in Focus: टीसीएस, रिलायंस से लेकर यस बैंक तक; अगले हफ्ते 30 कंपनियों के आएंगे नतीजे, जानें तारीख

Q3 results Next Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला कारोबारी हफ्ता (12 से 16 जनवरी) बेहद अहम रहने वाला है। कम से कम 30 कंपनियां अगले हफ्ते अपनी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर यस बैंक तक शामिल हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 5:06 PM
Stocks in Focus: टीसीएस, रिलायंस से लेकर यस बैंक तक; अगले हफ्ते 30 कंपनियों के आएंगे नतीजे, जानें तारीख
Q3 results Next Week: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अपने Q3 नतीजे 16 जनवरी को जारी करेगी, जिस पर पूरे बाजार की नजर होगी

Q3 results Next Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला कारोबारी हफ्ता (12 से 16 जनवरी) बेहद अहम रहने वाला है। कम से कम 30 कंपनियां अगले हफ्ते अपनी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर यस बैंक तक शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजे अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

12 जनवरी से शुरू होगा तिमाही नतीजों का सीजन

दिसंबर तिमाही के नतीजों के सीजन की आधिकारिक शुरुआत सोमवार 12 जनवरी से होगी। सबसे पहले फोकस में आईटी सेक्टर रहेगा। देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज (TCS) इसी दिन अपने नतीजे जारी करेगी। मतौर पर TCS के आंकड़े पूरे आईटी सेक्टर के लिए टोन सेट करते हैं। HCL टेक्नोलॉजीज के दिसंबर तिमाही के नतीजे भी इसी दिन आएंगे। इसके अलावा आनंद राठी वेल्थ और GTPL हैथवे के नतीजे भी इस दिन आएंगे, जिन पर निवेशकों की नजरें होंगी।

13 जनवरी

मंगलवार 13 जनवरी को सबकी नजरें ICICI ग्रुप पर होगी। ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस दोनों अपने तिमाही नतीजे अनाउंस करने वाले हैं। इस दिन टाटा एलेक्सी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नतीजे भी आएंगे, जिससे आईटी और बैंकिंग सेक्टर को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें