Get App

Q3 Results: डेटा सेंटर कंपनी का मुनाफा 30% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: डेटा सेंटर बिजनेस से जुड़ी कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.7% बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में 20% की ग्रोथ रही। रियल एस्टेट के साथ डेटा सेंटर बिजनेस भी कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 11:24 PM
Q3 Results: डेटा सेंटर कंपनी का मुनाफा 30% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
अनंत राज के शेयर NSE पर 0.35% की हल्की तेजी के साथ ₹520 पर बंद हुए।

Q3 Results: रियल एस्टेट डेवलपर और डेटा सेंटर कंपनी अनंत राज लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही (FY26 Q3) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बेहतर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू- दोनों में डबल-डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।

अनंत राज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 30.7% बढ़कर ₹144.2 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹110.3 करोड़ था। वहीं, तिमाही के दौरान रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹641.6 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹534.6 करोड़ था। यह बढ़त अलग-अलग ऑपरेशंस में बनी अच्छी रफ्तार को दिखाती है।

EBITDA और मार्जिन में सुधार

EBITDA सालाना आधार पर 26.8% बढ़कर ₹169.5 करोड़ रहा। पिछले साल यह ₹133.6 करोड़ था। इसके साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 26.4% हो गया, जो एक साल पहले 25% था। यह लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार का संकेत देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें