Q3 Results: Venky’s (India) Ltd ने तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुख्य पोल्ट्री बिजनेस में बेहतर रियलाइजेशन के चलते मुनाफे में तेज सुधार देखने को मिला।
Q3 Results: Venky’s (India) Ltd ने तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुख्य पोल्ट्री बिजनेस में बेहतर रियलाइजेशन के चलते मुनाफे में तेज सुधार देखने को मिला।
Venky’s का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से भी ज्यादा यानी 138% बढ़कर 48.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 20.4 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू 9 फीसदी की बढ़त के साथ 960 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 882 करोड़ रुपये था।
ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार
ऑपरेटिंग स्तर पर Venky’s का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। EBITDA बढ़कर 69.6 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल तीसरी तिमाही में 29 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन 7.3 फीसदी पर पहुंच गया। साल भर पहले यह 3.3 फीसदी था। यह सुधार बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज और मजबूत प्राइसिंग का नतीजा है।
पोल्ट्री बिजनेस रहा मजबूत
Venky’s ने बताया कि तिमाही के दौरान पोल्ट्री और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स सेगमेंट का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसमें डे ओल्ड चूज और ग्रोन अप बर्ड्स की बिक्री से मिलने वाले बेहतर रेट्स का अहम योगदान रहा। वहीं, एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स और ऑयलसीड सेगमेंट का प्रदर्शन संतोषजनक बताया गया।
Venky’s के शेयरों में हलचल
नतीजों के बाद Venky’s (India) Ltd का शेयर एनएसई पर 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1715 पर पहुंच गया था। लेकिन, फिर मुनाफावसूली हावी हो गई और स्टॉक लाल निशान में चला गया। शाम 3.05 बजे Venky’s का शेयर 4.85% की गिरावट के साथ 1,522.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Venky’s का बिजनेस क्या है।
Venky’s (India) Ltd एक डाइवर्सिफाइड एग्री बेस्ड कंपनी है, जिसका मुख्य कारोबार पोल्ट्री और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स में है। कंपनी ब्रॉयलर चिकन, डे ओल्ड चूज, प्रोसेस्ड चिकन फूड और रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स बेचती है।
इसके अलावा Venky’s का एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स, ऑयलसीड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडेड फूड्स में भी मजबूत बिजनेस है, जिससे इसका रेवेन्यू कई सेगमेंट्स से आता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।