Q3 Results: 93% बढ़ा स्मॉलकैप कंपनी का मुनाफा, मार्जिन में भी सुधार; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: बिल्डिंग मैटेरियल्स सेक्टर की टाइल्स बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 93 प्रतिशत बढ़ा है। EBITDA और मार्जिन में भी सुधार हुआ है। स्मॉलकैप टाइल्स कंपनी के शेयर नतीजों के बाद फोकस में रह सकते हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 7:21 PM
Story continues below Advertisement
Somany Ceramics का शेयर नतीजों से पहले बुधवार को 3.80 फीसदी की तेजी के साथ 389 रुपये पर बंद हुआ।

Q3 Results: बिल्डिंग मैटेरियल्स सेक्टर की टाइल्स बनाने वाली कंपनी Somany Ceramics ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में मुनाफे में मजबूत सुधार दिखाया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 93.5 फीसदी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 9.3 करोड़ रुपये था। बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और मार्जिन में सुधार से मुनाफे को सपोर्ट मिला।

रेवेन्यू में मामूली बढ़त

स्मॉलकैप कंपनी Somany Ceramics का दिसंबर तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5.7 फीसदी बढ़कर 676.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 640 करोड़ रुपये था। टॉपलाइन ग्रोथ भले ही सीमित रही, लेकिन ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत बना रहा। EBITDA सालाना आधार पर 16.1 फीसदी बढ़कर 56.1 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 48.3 करोड़ रुपये था।


मार्जिन में सुधार

बेहतर लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते EBITDA मार्जिन 7.5 फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी हो गया। चुनौतीपूर्ण डिमांड माहौल के बावजूद मार्जिन में यह सुधार अहम माना जा रहा है।

नौ महीनों के नतीजे कैसे रहे

31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 36.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 39.3 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 1,980 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,895 करोड़ रुपये था।

एक सेगमेंट का बिजनेस

Somany Ceramics ने बताया कि वह एक ही बिजनेस सेगमेंट- सेरामिक टाइल्स और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स में काम कर रही है। प्रदर्शन को हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स से आ रही स्थिर मांग का सहारा मिला। तिमाही के दौरान नए लेबर कोड्स लागू होने से कर्मचारियों से जुड़े अतिरिक्त प्रावधान भी करने पड़े।

बोर्ड ने Biju Sebastian को HR Head नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 29 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

Somany Ceramics के शेयरों का हाल

Somany Ceramics का शेयर नतीजों से पहले बुधवार को 3.80 फीसदी की तेजी के साथ 389 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले छह महीनों में स्टॉक 26.26 फीसदी गिर चुका है। यह स्मॉलकैप कंपनी है और इसका मार्केट कैप 1.60 हजार करोड़ रुपये है।

Stocks to Buy: इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश, 74% तक तेजी का अनुमान; क्या आप लगाएंगे दांव?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।