Get App

Q4 Earnings 2025: Yes Bank और Infosys समेत इन शेयरों पर रखें नजर, '3-ट्रेडिंग डेज वीक' में मचेगा घमासान

Q4 Earnings 2025: ऐसे समय में जब अमेरिकी टैरिफ के चलते स्टॉक मार्केट में भारी उथल-पुथल है और इस कारोबारी हफ्ते महज तीन दिन ही स्टॉक मार्केट खुलने वाला है, कई बड़ी कंपनियां कारोबारी नतीजे पेश करने वाली हैं। यस बैंक (Yes Bank), इंफोसिस (Infosys) समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी होंगे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 14, 2025 पर 4:15 PM
Q4 Earnings 2025: Yes Bank और Infosys समेत इन शेयरों पर रखें नजर, '3-ट्रेडिंग डेज वीक' में मचेगा घमासान
सोमवार यानी आज बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर इक्विटी मार्केट बंद है तो शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे है। (File Photo- Pexels)

Q4 Earnings 2025: इस हफ्ते महज तीन दिन ही स्टॉक मार्केट खुला है। इसमें से सोमवार यानी आज बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर इक्विटी मार्केट बंद है तो शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे है। हालांकि महज तीन दिन मार्केट खुलने के बावजूद मार्केट में हलचल काफी रहने वाली है क्योंकि बड़ी-बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। यहां 15 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच किन अहम कंपनियों के नतीजे पेश होने वाले हैं, उनकी एक झलक दी जा रही है। ये नतीजे ऐसे समय में आने वाले हैं, जब अमेरिकी टैरिफ के चलते भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में उथल-पुथल मची है।

IREDA (15 अप्रैल)

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) 15 अप्रैल को पिछले वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2025 के नतीजे जारी करेगी। इससे पहले दिसंबर तिमाही में सरकारी कंपनी इरेडा का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26.8 फीसदी उछलकर 425.4 करोड रुपये और रेवेन्यू 35 फीसदी से अधिक उछलकर 1,698.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

GM Breweries (15 अप्रैल)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें