Get App

Bulk Deal: क्वांट म्यूचुअल फंड ने HEG में बेचे 19 लाख शेयर, कितनी रही डील की वैल्यू

HEG Share Price: शेयर खरीदने वालों की डिटेल पता नहीं चल सकी हैं। HEG का शेयर 5 जुलाई को बीएसई पर 0.73% बढ़कर ₹2,264.30 प्रति शेयर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई पर कंपनी के शेयर 0.58% बढ़कर ₹2,261.50 पर बंद हुए। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 55.78 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 44.22 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 06, 2024 पर 4:29 PM
Bulk Deal: क्वांट म्यूचुअल फंड ने HEG में बेचे 19 लाख शेयर, कितनी रही डील की वैल्यू
NSE पर एक अलग बल्क डील में, प्रेमजी इनवेस्ट ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के 29.41 लाख शेयर ₹200 करोड़ में बेचे।

HEG Stock Price: क्वांट म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शंस के जरिए कार्बन और ग्रेफाइट प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी HEG के शेयर 421 करोड़ में बेच दिए हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड (MF) ने BSE और NSE पर 5 जुलाई को दो अलग-अलग बल्क डील के जरिए HEG के कुल 18.62 लाख शेयर बेचे। आंकड़ों के मुताबिक, क्वांट MF ने BSE पर HEG (हिंदुस्तान इलेक्ट्रो ग्रेफाइट्स) के 9.5 लाख शेयर बेचे और NSE पर 9.12 लाख शेयर बेचे। दोनों एक्सचेंजों पर शेयर औसतन ₹2,260 प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे डील की वैल्यू ₹420.86 करोड़ हो गई।

HEG के शेयर खरीदने वालों की डिटेल पता नहीं चल सकी हैं। HEG का शेयर 5 जुलाई को बीएसई पर 0.73% बढ़कर ₹2,264.30 प्रति शेयर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई पर कंपनी के शेयर 0.58% बढ़कर ₹2,261.50 पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 8700 करोड़ रुपये है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 55.78 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 44.22 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के शेयर भी बिके

एनएसई पर एक अलग बल्क डील में, प्रेमजी इनवेस्ट ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के 29.41 लाख शेयर ₹200 करोड़ में बेचे। प्रेमजी इनवेस्ट ने अपने सहयोगी PI Opportunities Fund-I के जरिए मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के शेयर बेचे। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, यह शेयर बिक्री ₹680 की औसत कीमत पर हुई, जिससे डील की वैल्यू ₹199.99 करोड़ हो गई। मेडप्लस के शेयर खरीदने वालों का ब्योरा नहीं मिल सका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें