आरबीआई के पूर्व गवर्नर और प्रख्यात इकोनॉमिस्ट रघुराम राजन ने इंडिया के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ग्लोबल कैपिटल अमेरिका के बाहर निवेश के मौके की तलाश में है। इंडिया इसका फायदा उठा सकता है। लेकिन, इसके लिए इंडिया को जरूरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि यह समय इंडिया का हो सकता है।
