Get App

RVNL Shares: बीएसएनएल से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में तेजी, इस साल 158% रिटर्न

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में बुधवार 6 नवंबर को 4 फीसदी से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। RVNL की अगुआई वाले एक कंसोर्टियम को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से करीब 5,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के चलते इसके शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी।

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 8:50 PM
RVNL Shares: बीएसएनएल से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में तेजी, इस साल 158% रिटर्न
RVNL Share Price: कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू लगभग 5,008.20 करोड़ रुपये है

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में बुधवार 6 नवंबर को 4 फीसदी से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। RVNL की अगुआई वाले एक कंसोर्टियम को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से करीब 5,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के चलते इसके शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। कारोबार के अंत में, RVNL के शेयर एनएसई पर 4.18 फीसदी की तेजी के साथ 469.75 रुपये के भाव पर बंद हुए।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "रेल विकास निगम लिमिटेड की अगुआई वाला कंसोर्टियम, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के भारत नेट परियोजना की मिडिल माइल नेटवर्क को बनाने (कंस्ट्रक्शन, अपग्रेडेशन, संचालन और रखरखाव) के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरा है। इस नेटवर्क को डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट और मेंटेन (DBOM) मॉडल पर बनाया जाएगा। इस कंसोर्टियम में RVNL के अलावा HFCL लिमिटेड और एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।"

कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू लगभग 5,008.20 करोड़ रुपये है। इस कॉन्ट्रैक्ट में कंस्ट्रक्शन की अवधि 3 साल और रखरखाव के लिए 10 साल की अवधि के लिए होगा। कंसोर्टियम में RVNL, HFCL और एरियल टेलीकॉम की हिस्सेदारी अभी तय नहीं हुई है।

बेंगलुरु में मिला अहम रेल प्रोजेक्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें