Get App

मिनी रत्न PSU के शेयर ने साढ़े 3 साल में दिया 300% रिटर्न, कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का नया ऑर्डर

RailTel Share Price: अप्रैल-जून 2024 में रेलटेल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 49 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 39 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 558 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2023 तिमाही में 476 करोड़ रुपये था। EBITDA करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 103.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Ritika Singhअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 4:03 PM
मिनी रत्न PSU के शेयर ने साढ़े 3 साल में दिया 300% रिटर्न, कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का नया ऑर्डर
रेलटेल को मिला नया ऑर्डर 31 अगस्त 2024 तक एग्जीक्यूट किया जाना है।

RailTel Stock Price: न्यूट्रल टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली मिनी रत्न पीएसयू रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर ने 23 अगस्त को निवेशकों का जबरदस्त मुनाफा कराया। शेयर ने इंट्राडे में 8 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से 52,66,30,075 रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। इस अपडेट के बाद शेयरों में जमकर खरीद हुई।

रेलटेल का शेयर सुबह ​बढ़त के साथ बीएसई पर 479.95 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से करीब 8 प्रतिशत तक चढ़ा और 507.70 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 5.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 497 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16000 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 564.95 रुपये है।

नए ऑर्डर की डिटेल

RailTel को मिला नया ऑर्डर 31 अगस्त 2024 तक एग्जीक्यूट किया जाना है। यह ऑर्डर, लाइव CCTV सर्विलांस सर्विस, आधार बेस्ड बायोमेट्रिक सर्विस के जरिए इंपर्सनेशन कंट्रोल, रिटन एग्जामिनेशन और DV&PST (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट) के दौरान फेशियल रिकग्निशन और डिजिटल फिंगर प्रिंट को लेकर सर्विस के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें