Top 20 Stocks Today- OPEC PLUS देशों से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रहा है। इसका भाव 3% से ज्यादा फिसलकर 77 डॉलर के नीचे आया है। इसकी वजह से आज OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन संभव है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए रेलटेक और एनबीसीसी सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
