राजीव बजाज ने कहा-गिरावट के बाद मैं खुद Bajaj Auto के शेयर खरीद रहा हूं

पिछले हफ्ते बजाज ऑटो के शेयरों में तेज गिरावट आई थी। इस फेस्टिव सीजन में सेल्स कमजोर रहने की कमेंट्री से स्टॉक 10 फीसदी से ज्यादा गिर गया था। राजीव बजाज ने कंपनी के प्रदर्शन को लेकर संदेह दूर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 125 सीसी से ज्यादा के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ इंडस्ट्री से काफी ज्यादा है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 2:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजीव बजाज नेकहा कि जो स्टॉक पिछले 12 महीनों में करीब 100 फीसदी चढ़ चुका है, उसमें किसी न किसी समय गिरावट आनी थी।

बजाज ऑटो के शेयरों में 21 अक्टूबर को 3 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखी। इसकी वजह कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज का कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। उन्होंने 125 सीसी से ज्यादा सेगमेंट की ग्रोथ इस फेस्टिव सीजन में डबल डिजिट रहने की उम्मीद जताई है। कंपनी के कमजोर प्रदर्शन की आशंका को उन्होंने खारिज किया है। पिछले हफ्ते दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने बजाज ऑटो के शेयरों के टारगेट प्राइस घटाए थे, जिसके बाद शेयरों में तेज गिरावट आई थी।

पिछले 12 महीनों में 100 फीसदी चढ़ चुका है शेयर

राजीव बजाज ने कहा कि वह गिरावट के बाद खुद Bajaj Auto के शेयर खरीद रहे हैं। 21 अक्टूबर को सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक फेस्टिव सीजन में सेल्स के पूरे आंकड़े आ जाएंगे। कंपनी के शेयरों में हाल में आई गिराव के बाद उन्होंने कहा कि इसमें कुछ हाथ फेस्टिव सीजन में सेल्स से जुड़े अनुमान का था। उन्होंने यह भी कहा कि जो स्टॉक पिछले 12 महीनों में करीब 100 फीसदी चढ़ चुका है, उसमें किसी न किसी समय गिरावट आनी थी। लेकिन, मेरा अब भी मानना है कि लंबी अवधि में बजाज ऑटो के शेयरों के 20,000 रुपये के टारगेट पर कोई असर नहीं पड़ा है।


बजाज ऑटो के शेयरों में आगे तेजी की उम्मीद

बजाज ऑटो के एमडी ने कहा कि मैं बजाज ऑटो के शेयर खरीदने जा रहा हूं। इसमें आई गिरावट की वजह आगे की स्थिति को लेकर अनुमान था। लेकिन, आने वाले समय में इस स्टॉक में अच्छी तेजी की उम्मीद दख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बजाज ऑटो पर उसके शेयरों में आई गिरावट का कोई असर नहीं पड़ा है। इसका स्टॉक मार्केट के लिए मतलब है, जहां शेयर कुछ समय तक सुस्त रहने के बाद अचानक चढ़ने लगते हैं। साइकिल में यह उतारचढ़ाव ही लोगों को शेयरों में निवेश से पैसे बनाने का मौका देता है। यह बाजार का स्वभाव है। बजाज ऑटो का फोकस मोटरसाइकिल मार्केट पर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: FIIs ने अक्टूबर में 83000 करोड़ रुपये की बिकवाली की, क्या इसका कनेक्शन चाइनीज स्टॉक मार्केट्स से है?

पिछले हफ्तों शेयरों में आई थी गिरावट

पिछले हफ्ते बजाज ऑटो के शेयरों में तेज गिरावट आई थी। इस फेस्टिव सीजन में सेल्स कमजोर रहने की कमेंट्री से स्टॉक 10 फीसदी से ज्यादा गिर गया था। कंपनी के प्रदर्शन को लेकर चिंता को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि किसी कंपनी का पोर्टफोलियो किसी महीने में एक ही रात में खराब नहीं हो सकता। जहां तक हमारी समझ है तो हमारी ग्रोथ 125 सीसी से ज्यादा के सेगमेंट में इंडस्ट्री के मुकाबले 40 फीसदी से ज्यादा बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।