Get App

Metro Brands IPO : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का IPO 10 दिसंबर को खुलेगा, जानें कब होगी लिस्टिंग

IPO में 295 करोड़ रुपये के नए इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों व प्रवर्तकों को 2.145 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2021 पर 8:31 PM
Metro Brands IPO : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का IPO 10 दिसंबर को खुलेगा, जानें कब होगी लिस्टिंग
राकेश झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) समर्थित Metro Brands Ltd का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सब्सक्रिप्शन के लिए 10 दिसंबर को खुलेगा और 14 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी की 22 दिसंबर को आईपीओ की लिस्टिंग की योजना है।

IPO में 295 करोड़ रुपये के नए इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों व प्रवर्तकों द्वारा 2.145 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। इस इश्यू से मिली 225.37 करोड़ रुपये की धनराशि को कंपनी के नए स्टोर खोलने में इस्तेमाल किया जाएगा।

बड़ी फुटवियर स्पेशियल्टी रिटेलर्स में शामिल है कंपनी

कंपनी भारत की सबसे बड़ी फुटवियर स्पेशियल्टी रिटेलर्स में से एक है और फुटवियर श्रेणी में तेजी से बढ़ते भारतीय ब्रांडों में शामिल है। 30 सितंबर, 2021 तक कंपनी के भारत के 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 136 शहरों में 598 स्टोर परिचालन में थे।

कंपनी मेट्रो, मोची, वाकवे, दा विंची और जे. फोन्टिनी जैसे अपने ब्रांड्स के साथ ही क्रॉक्स, स्केचर्स, क्लार्क्स, फ्लोशीम और फिटफ्लॉप जैसे कुछ थर्ड पार्टी ब्रांड्स के माध्यम से फुटवियर की बिक्री करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें