पाइप्स और फिटिंग कंपनी प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने तीन गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है। राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर पिछले एक साल में 270 फीसदी चढ़ चुका है। एक साल पहले प्रकाश पाइप्स के शेयरों की कीमत 47 रुपए थी जो अब 175 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
