Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस रियल्टी स्टॉक ने इस वर्ष दिया 130 प्रतिशत का रिटर्न

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनंत राज का स्टॉक अगले 12 महीनों में 80 रुपये तक पहुंच सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 6:47 PM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस रियल्टी स्टॉक ने इस वर्ष दिया 130 प्रतिशत का रिटर्न

स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में रियल्टी सेक्टर के स्टॉक अनंत राज ने इस वर्ष अभी तक शेयरहोल्डर्स को 130 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 26.85 रुपये से बढ़कर 62.35 रुपये पर पहुंचा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह और बढ़ सकता है क्योंकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने 10 वर्षों के कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट किया है।

अनंत राज में कुछ फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने भी मार्च तिमाही में 8.36 प्रतिशत से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर जून तिमाही में 8.52 प्रतिशत की है।

एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक को मौजूदा लेवल्स पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए एक वर्ष का टारगेट 80 रुपये का है।

यह स्टॉक अपनी बुक वैल्यू के केवल 0.77 गुणा पर ट्रेड कर रहा है। इसकी मार्केट कैपिटल लगभग 1,932 करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 3,558 करोड़ रुपये की है। कंपनी की डिविडेंड देने की रेशो 17.71 प्रतिशत है।

इस फाइनेंशियल ईयर में प्रमोटर्स ने कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई है।

देश के रियल्टी सेक्टर में ग्रोथ हो रही है। इसके पीछे कम इंटरेस्ट रेट्स और सरकार की सेक्टर को मदद देने वाली नीतियां बड़े कारण हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें