Get App

Radhakishan Damani संभालेंगे Rakesh Jhunjhunwala Trust की कमान, जानिए दूसरे ट्रस्टीज के नाम

दिग्गज इनवेस्टर-आंत्रप्रेन्योर राधाकिशन दमानी को राकेश झुनझुनवाला का भरोसेमंद दोस्त और गुरु माना जाता रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2022 पर 7:45 PM
Radhakishan Damani संभालेंगे Rakesh Jhunjhunwala Trust की कमान, जानिए दूसरे ट्रस्टीज के नाम
राकेश झुनझुनवाला की कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज (Rare Enterprises) का प्रबंधन उनके सहयोगी रहे उत्पल सेठ और अमित गोएला करते रहेंगे

Rakesh Jhunjhunwala Trust : समझा जाता है कि देश के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार राकेश झुनझुनवाला की दौलत उनके भरोसेमंद दोस्त, गुरु और दिग्गज इनवेस्टर-आंत्रप्रेन्योर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) संभालेंगे। वह राकेश झुनझुनवाला ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी बन गए हैं। दो अन्य ट्रस्टियों में कल्पराज धारांशी (Kalparaj Dharamshi) और अमल पारिख शामिल हैं। ये दोनों भी झुनझुनवाला के खासे भरोसेमंद साथी रहे हैं।

किसके पास रहेगा रेयर एंटरप्राइजेज का प्रबंधन

झुनझुनवाला की कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज (Rare Enterprises) का प्रबंधन राकेश झुनझुनवाला के दो सहयोगी उत्पल सेठ और अमित गोएला करते रहेंगे। उत्पल सेठ इनवेस्टमेंट के मामले में झुनझुनवाला की मदद करते रहे थे और पिछले कुछ साल से मुख्य रूप से प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टमेंट पर ध्यान दे रहे थे। अमित गोएला को ट्रेडिंग के मामले में उनका राइट हैंड माना जाता था और वह स्वतंत्र रूप से कंपनी के लिए ट्रेडिंग बुक का प्रबंधन कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें