Get App

Multibagger Stock: नहीं देखी होगी ऐसी तेजी, पांच साल में 900% से ज्यादा का रिटर्न, EBITDA में 41% की तेजी

Rama Steel Tubes: इसके साथ ही EBITDA में उछाल आया है 41.73% की तेजी के साथ EBITDA तीसरी तिमाही में 13.62 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि दिसंबर 2022 में 9.61 करोड़ था वहीं रामा स्टील ट्यूब का ईपीएस घटकर तीसरी तिमाही में 0.08 रुपये हो गया है जो कि दिसंबर 2022 में 0.50 रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2024 पर 12:28 AM
Multibagger Stock: नहीं देखी होगी ऐसी तेजी, पांच साल में 900% से ज्यादा का रिटर्न, EBITDA में 41% की तेजी
पांच साल में इस स्टॉक्स से मिला शानदार रिटर्न

Rama Steel Tubes: शेयर मार्केट में अगर किसी शेयर को लंबे वक्त तक के लिए रखो तो अच्छे शेयरों से मुनाफा कमाने के चांस बढ़ जाते हैं। कई ऐसे शेयर मौजूद हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न कमाकर दिया है। ऐसा ही एक शेयर Rama Steel Tubes का भी है। जिसने पांच साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और लोगों को मालामाल कर दिया है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पांच साल में 100-200% नहीं, बल्कि 900% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

पांच साल में तेजी

Rama Steel Tubes के शेयर की कीमत साल 2020 में कोविड के दौरान 1 रुपये से भी कम चली गई थी। लेकिन इसके बाद शेयर में काफी तेजी देखने को मिली। धीरे-धीरे करके शेयर ने अपने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया और शेयर 50 रुपये के भी पार चला गया। अब शेयर की कीमत करीब 39 रुपये है। 22 फरवरी 2019 को शेयर की कीमत एनएसई पर 3.80 रुपये थी। जो कि 15 फरवरी 2024 को 39.10 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में 5 साल में शेयर ने अपने निवेशकों को 928% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। एनएसई पर शेयर का 52 वीक हाई प्राइज 50.50 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 26.45 रुपये है।

प्रॉफिट में इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें