Get App

Rama Telecom IPO Listings: रामा टेलीकॉम के शेयरों की फीकी लिस्टिंग, 6% प्रीमियम के साथ ₹72 पर खुला भाव

Rama Telecom IPO Listings: मनीकंट्रोल ने पिछले 5 फाइनेंशियल ईयर में आए कुल 218 आईपीओ की स्टडी की है। इसमें सिर्फ उन आईपीओ को ही शामिल किया गया है, जिनकी लिस्टिंग को कम से कम 12 महीने या उससे अधिक समय हो चुका है। पीई फर्मों के निवेश वाली कंपनी उनको माना गया है, जिनमें पीई फर्मों, वेंचर कैपिटल निवेशकों या प्री-आईपीओ निवेशकों की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट या उससे ज्यादा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 10:41 AM
Rama Telecom IPO Listings: रामा टेलीकॉम के शेयरों की फीकी लिस्टिंग, 6% प्रीमियम के साथ ₹72 पर खुला भाव
Rama Telecom IPO Listings: कंपनी का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 25 जून से 27 जून तक बोली के लिए खुला था

Rama Telecom IPO Listings: रामा टेलीकॉम के शेयर बुधवार 2 जुलाई को एनएसई के SME प्लेटफॉर्म पर करीब 6 प्रतिशत के मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर अपने 68 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 72 रुपये के भाव पर खुले। इस तरह आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर 6 फीसदी का मामूली मुनाफा मिला है। ग्रे मार्केट के जानकारों के मुताबिक, यह लिस्टिंग अनुमानों के मुताबिक रही, क्योंकि बीते कुछ दिनों से ग्रे मार्केट में यह शेयर ₹73 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

रामा टेलीकॉम का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 25 जून से 27 जून के बीच खुला था और इसे निवेशकों से 1.6 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल निवेशकों का कोट करीब 2 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

IPO पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का था। इसके तहत कंपनी ने 37 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था और कुल 25 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कॉरपोरेट खर्चों और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें