बाजार में आज JM Financial ने इन 3 एफएंडओ कॉल्स पर लगाया दांव, Ramco Cement पर सुझाया सस्ता ऑप्शन

NIFTY में 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51800, 52000 और 52200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51400 और 51200 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
Ramco Cement पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 900 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 103 अंकों की मजबूती देखने को मिली और सेंसेक्स में करीब 353अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बीएसई, बैंक ऑफ बड़ौदा, हुडको, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, हीरो मोटोकॉर्प, पीबी फिनटेक, इंटरग्लोब एविएशन, एलएंडटी के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि टाटा मोटर्स, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, ल्यूपिन, ग्रैन्यूल्स इंडिया, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, संवधर्न मदरसन, जायडस लाइफ और क्रॉम्प्टन के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51800, 52000 और 52200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51400 और 51200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स के 5 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जिसमें ट्रेड लेने से निवेशक और ट्रेडर्स की होगी बल्ले-बल्ले

JM Financial की सोनी पटनायक के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Persistent Systems Future : खरीदें - 5646 रुपये, टारगेट - 5850 रुपये, स्टॉपलॉस - 5570 रुपये

Axis Bank Future : खरीदें - 1101 रुपये, टारगेट -1150/1180 रुपये, स्टॉपलॉस - 1049 रुपये

PFC Future : खरीदें - 417 रुपये, टारगेट - 425 रुपये, स्टॉपलॉस - 412 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Ramco Cement

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि उन्होंने Ramco Cement पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ramco Cement की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सोनी पटनायक ने कहा कि इसमें 21.50 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 32/38 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 13 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।