Rate Sensitive Sector: रेट सेंसिटिव सेक्टर में क्यों बढ़ा एक्शन? जानें आखिर क्या है तेजी की वजह

बैंकिंग के साथ- साथ दूसरे रेट सेंसटिव सेक्टर्स में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक 6% से उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं रियल एस्टेट इंडेक्स करीब 5% उछला है। दरअसल, RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद बैंकों ने भी राहत देनी शुरू कर दी है

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
SBI ने होम लोन पर ब्याज में 0.25% तक घटाया है। एसबीआई ने EBLR और RLLR में कटौती की है

Rate Sensitive Sector:  बैंकिंग के साथ- साथ दूसरे रेट सेंसटिव सेक्टर्स में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक 6% से उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं रियल एस्टेट इंडेक्स करीब 5% उछला है। दरअसल, RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद बैंकों ने भी राहत देनी शुरू कर दी है। कई बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरें 0.25% तक घटा दी है। यही वजह है कि आज बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में अच्छी रौनक है।

बता दें कि बैंकिंग शेयरों में SBI, Bank of India, Central Bank Of India, UCO Bank, Union Bank में आज 1-3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं DLF, Godrej Properties, Macrotech Dev,  Brigade Ent और Sobha जैसे रियल्टी शेयरों में 5-8 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है।

रेट सेंसिटिव सेक्टर में तेजी क्यों?


बैंकिंग सिस्टम में सरप्लस लिक्विडिटी पर RBI ने जोर दिया है। जानकारों का मानना है कि कुछ महीने तक बैंकिंग सिस्टम में आरबीआई का सरप्लस लिक्विडिटी पर फोकस रह सकता है। पॉलिसी ट्रांजिशन के लिए सरप्लस लिक्विडिटी है।

इन बैंकों ने सस्ता किया लोन

SBI ने होम लोन पर ब्याज में 0.25% तक घटाया है। एसबीआई ने EBLR और RLLR में कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल ही में रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद एसबीआई ने लोन की दरें घटाई हैं। नई दरें आज 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

वहीं एक्सिस बैंक ने बचत खाते पर ब्याज कम किया है। एक्सिस बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दरें 25 bps घटाईं है। नई दरें आज से लागू होगी।

HDFC बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर में 25 bps तक की कटौती की है। नई दरें 12 अप्रैल से लागू हो चुकी है।

कहां दिखेगा सबसे ज्यादा असर

सरप्लस लिक्विडिटी से बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। रेट कट से रियल्टी और ऑटो सेक्ट को फायदा मिलेगा। सस्ते लोन से ऑटो डिमांड को बूस्ट संभव है। सरकारी बैंकों को RBI रेट कट से फायदा मिलेगा। साथ ही GSEC बॉन्ड प्राइस में तेजी, बैंकों का ट्र्रेजरी गेन बढ़ेगा ।

 

Polycab Share News: लॉन्ग पोजिशन लेकर फंस गए हैं आप, एक्सपर्ट से जानें अब कौन सी रणनीति बचाएगी जान

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।