गिरते बाजार में रेमंड लिमिटेड के निवेशक जबरदस्त मुनाफे में हैं। 11 सितंबर को शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 20 प्रतिशत तक उछला। इसके साथ ही 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 1024 रुपये क्रिएट हुआ। बाद में 17.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 1003.20 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी रही। एक दिन पहले इसने 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी थी। शुक्रवार को दिखी शानदार तेजी हैवी वॉल्यूम की वजह से रही।
