केंद्रीय बैंक RBI के झटके पर आज आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) और जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूट गए। RBI ने ऐलान किया है कि वह इन दोनों कंपनियों के खातों का स्पेशल ऑडिट कराएगा। इसके चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ी और शेयर धड़ाम से गिर गए। IIFL फाइनेंस की बात करें तो इसके शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 5.52 फीसदी टूटकर 315.80 रुपये पर आ गए। आज यह 3.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 321.40 रुपये के भाव (IIFL Finance Share Price) पर बंद हुआ है। वहीं जेएम फाइनेंशियल के शेयर 4.30 फीसदी फिसलकर इंट्रा-डे में 70.95 रुपये पर आ गए। दिन के आखिरी में यह 2.62 फीसदी की गिरावट के साथ 72.20 रुपये के भाव (JM Financial Share Price) पर बंद हुआ है।
