जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा रिसर्च को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक अपनी अप्रैल में होने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (MPC) में अपनी नीति दरों में कोई बढ़त नहीं करेगा। बता दें कि नोमुरा की ये राय विश्लेषकों के बीच बनी आम सहमति के विपरीत है। विश्लेषकों की आम राय है कि आरबीआई अप्रैल की अपनी एमपीसी मीट में रेपो दर में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25 फीसदी) की बढ़त कर सकता है। नोमुरा ये राय कई कारकों पर आधारित है। मुद्रास्फीति में कमी, आरबीआई की पिछली निति बैठकों में लिए गए फैसलों के अब दिख रहे असर, अमेरिका उत्पन्न बैंकिंग संकट और वित्तीय वर्ष 2023-24 में घरेलू मांग में कमजोरी के पूर्वानुमान इन कारकों में शामिल हैं।
