RBI new rule: अगर आपक चेक के जरिये पेमेंट कर रहे हैं तो आपको पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग नियमों में कुछ बदलाव किया है। केंद्रीय बैंक ने अब चौबीसों घंटे बल्क क्लियरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया जिसका सीधा असर आपकी चेक के पेमेंट करने के तरीके पर पड़ने वाला है। यानी, अब चेक को क्लीयर होने में 2 दिन का समय नहीं लगेगा। अब चेक डालने के बाद तुरंत उसका अमाउंट क्लीयर हो जाएगा। ऐसे में चेक जारी करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी और चेक जारी करने से पहले देखना होगा कि आपके खाते में पैसा है या नहीं।
