RBL Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टक के आरबीएल बैंक के लिए मार्च तिमाही शानदार रही। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही में बैंक को 353 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो सालाना आधार पर 30 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 271 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इसके अलावा बैंक ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर डेढ़ रुपये यानी 15 फीसदी के डिविडेंड का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए अभी रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं किया गया है। आज नतीजे आने से एक कारोबारी दिन पहले आरबीएल बैंक के शेयर BSE पर 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 265.55 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 73,730.16 पर बंद हुआ था।
