प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank के शेयरों में 19 जनवरी को दिन में 8.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर भाव 297.40 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 7 प्रतिशत गिरावट के साथ 302.30 रुपये पर बंद हुआ। बैंक ने 17 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। शुद्ध मुनाफे में बंपर उछाल के बावजूद शेयर गिरा है। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 555.4 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 213.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 32.63 करोड़ रुपये था।
