Get App

रियल एस्टेट शेयरों में 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, ओबेरॉय रियल्टी 8% टूटा, Q3 नतीजों ने बिगाड़ा खेल

Real Estate Stocks: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों में मंगलवार 20 जनवरी को भारी बिकवाली देखने को मिली। इस बिकवाली के चलते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स कारोबार के दौरान करीब 4% टूटकर 804.60 के स्तर तक आ गया। यह पिछले 6 महीनों में इस इंडेक्स में आई सबसे तेज गिरावट है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 1:58 PM
रियल एस्टेट शेयरों में 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, ओबेरॉय रियल्टी 8% टूटा, Q3 नतीजों ने बिगाड़ा खेल
Real Estate Stocks: ओबेरॉय रियल्टी के शेयर करीब 8% गिरकर ₹1,525.30 पर कारोबार करते नजर आए

Real Estate Stocks: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों में मंगलवार 20 जनवरी को भारी बिकवाली देखने को मिली। इस बिकवाली के चलते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स कारोबार के दौरान करीब 4% टूटकर 804.60 के स्तर तक आ गया। यह पिछले 6 महीनों में इस इंडेक्स में आई सबसे तेज गिरावट है। इससे पहले निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में इतनी तेज गिरावट आखिरी बार जुलाई 2025 में देखी गई थी।

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स आज का सबसे ज्यादा गिरने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा। पिछले तीन दिनों से यह इंडेक्स लगातार लाल निशान में बना हुआ है। बीते 10 कारोबारी दिनों में से 9 दिन यह इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है और इस दौरान अब तक यह 12% से अधिक टूट चुका है। इस गिरावट में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के कमजोर तिमाही की भी भूमिका रही, जिसका असर पूरे सेक्टर पर पड़ा।

ओबेरॉय रियल्टी के तिमाही नतीजे

ओबेरॉय रियल्टी ने सोमवार को मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर–दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिसबंर तिमाही में सालाना आधार पर 0.69 फीसदी की मामूली बबढ़ोतरी के साथ ₹622.64 करोड़ रहा। लेकिन पिछली तिमाही में रहे ₹760.26 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले इसमें 18% की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें