REC Limited देगी ₹3.5/शेयर का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट फिक्स

इससे पहले अगस्त 2023 में कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का पहला डिविडेंड मंजूर किया था। REC लिमिटेड में सरकार की हिस्सेदारी 52.63% है। मौजूदा शेयरहोल्डिंग पर सरकार को 415 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा। सितंबर तिमाही में कंपनी का का नेट प्रॉफिट बढ़कर 6753.60 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5175.64 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Nov 02, 2023 पर 1:40 PM
दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों का REC Ltd के शेयर पर असर अभी तक देखने को नहीं मिला है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (REC Limited) ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 38 प्रतिशत बढ़कर 3773 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2728 करोड़ रुपये था। कुल आय 119 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4188 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का ग्रॉस NPA सितंबर 2023 तिमाही में 2.14% रहा, जो जून 2023 तिमाही में 3.21% था। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर की बात करें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत बढ़कर 6734 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5175.64 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों का कंपनी के शेयर पर असर अभी तक देखने को नहीं मिला है। शेयर लाल निशान में है और 284 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। दिन के दौरान इसने 5 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट देखी।

दूसरे इंटरिम डिविडेंड का ऐलान


REC लिमिटेड ने सिंतबर 2023 तिमाही के नतीजे जारी करने के दौरान वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दूसरे इंटरिम डिविडेंड की भी घोषणा की। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसके बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर के लिए 3.5 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इससे पहले अगस्त 2023 में कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का पहला डिविडेंड मंजूर किया था।

Adani Wilmar Q2 Result : सितंबर तिमाही में 131 करोड़ रुपये का घाटा, रेवेन्यू में 13% से अधिक की गिरावट

रिकॉर्ड डेट क्या है?

दूसरे इंटरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर 2023 रखी गई है। इस तारीख तक शेयर होल्ड करने वाले शेयरधारकों को ​डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर को या उससे पहले किया जाएगा। REC लिमिटेड में सरकार की हिस्सेदारी 52.63% है। मौजूदा शेयरहोल्डिंग पर सरकार को 415 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।