REC Stock Price: सरकारी कंपनी आरईसी लिमिटेड का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ गया। इसके बावजूद 25 जुलाई को शेयर में गिरावट है। बीएसई पर दिन में शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक गिरकर 397.75 रुपये के लो तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 400.75 रुपये पर सेटल हुआ। तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज यूबीएस ने आरईसी के शेयर के लिए टारगेट प्राइस घटा दिया है।
