Get App

Rekha Jhunjhunwala Portfolio में नया मेहमान, आपने भी लगाए हैं पैसे?

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने सितंबर तिमाही में कई कंपनियों में अपनी होल्डिंग कम की है यानी मुनाफावसूली की। वहीं कुछ स्टॉक पहली बार उनके पोर्टफोलियो में एक्सचेंज पर दिखा। उन्होंने फेडरल बैंक, फोर्टिस हेल्थकेयर, जुबिलैंट फार्मो, करूर व्यास बैंक और जुबिलैंट इनग्रेविया में 0.1-0.1 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। वहीं क्रिसिल, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज, टाइटन और राघव प्रोडक्टिविटी एनहेंसर्स में 0.2-0.2 फीसदी हिस्सेदारी बेची है जबकि एग्रोटेक फूड्स में 0.3 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। एपटेक में 2.3 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। जानिए कि कौन-सा नया शेयर शामिल हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 5:06 PM
Rekha Jhunjhunwala Portfolio में नया मेहमान, आपने भी लगाए हैं पैसे?
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: स्टार निवेशकों के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की निगाहें लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा और क्या बेचा। रेखा के पोर्टफोलियो में एक नया मेहमान शामिल हुआ है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में सितंबर तिमाही में एक और शेयर शामिल हुआ है। स्टार निवेशकों के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की निगाहें लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा और क्या बेचा। कंपनियों को हर तिमाही एक फीसदी से अधिक होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के नाम का खुलासा करती हैं और इससे ही सामने आता है कि तिमाही के दौरान किन निवेशकों ने शेयर खरीदे और बेचे। ऐसे ही खुलासे में सामने आया है कि बाजार स्टाईल रिटेल में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी है। हालांकि खास बात ये है कि उनके पोर्टफोलियो में यह स्टॉक पहले से ही था लेकिन पोर्टफोलियो में अब दिख रहा है क्योंकि यह लिस्ट ही सितंबर तिमाही में हुआ है। इसके आईपीओ के तहत रेखा झुनझुनवाला ने अपने शेयर बेचे थे और अब जो बची हुई होल्डिंग है, वह इसे सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में दिख रही है।

Baazar Style Retail में Rekha Jhunjhunwala की कितनी हिस्सेदारी?

बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ ड्राफ्ट के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला के पास इसके 54,46,240 शेयर थे। इसमें से आधे शेयर उन्होंने ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेच दिए और अब उनके पास इसके 27,23,120 शेयर हैं जो कंपनी की 3.65 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। बाजार स्टाईल रिटेल के बाकी शेयरहोल्डर्स की बात करें तो इसमें बंधन स्मॉल कैप फंड और एचएसबीसी फ्लेक्सी कैप फंड समेत 9 म्यूचुअल फंडों की 6.68 फीसदी और 3 इंश्योरेंस कंपनियों की 1.03 फीसदी हिस्सेदारी है।

कैसा रहा शेयरों का परफॉरमेंस?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें