Get App

Reliance Industries के चौथी तिमाही के नतीजों से मार्केट खुश, ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाएं स्टॉक के टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्मों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज का अच्छा प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि कंपनी ने न्यू एनर्जी सहित कई बिजनेसेज में बड़ा निवेश किया है, जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा। कंपनी के सभी बिजनेसेज का प्रदर्शन चौथी तिमाही में बेहतर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 1:20 PM
Reliance Industries के चौथी तिमाही के नतीजों से मार्केट खुश, ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाएं स्टॉक के टारगेट प्राइस
नुवामा इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने कहा है कि RIL का स्ट्रेंथ ग्लोबल स्केल पर बिजनेसेज बनाने में है। इसके अलावा कॉम्पलेक्स और ज्यादा कैपिटल वाले प्रोजेक्ट्स को सही तरीके से जमीन पर उतारने में भी कंपनी को महारत हासिल है।

Reliance Industries के चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट की उम्मीद से बेहतर रहे। कंपनी ने 21,243 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। इसमें कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल (O2C) बिजनेस का बड़ा हाथ रहा। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, रिटेल और जियो सेगमेंट का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। रिलायंस ने अपने नेट डेट (शुद्ध कर्ज) को कम किया है, जिससे इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है। कंपनी का फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव है। एनालिस्ट्स का कहना है कि रिलायंस को अपने नए एनर्जी बिजनेस से अगले चरण की ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी।

मॉर्गन स्टेनली ने 3,046 रुपये टारगेट प्राइस दिया

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आने के बाद मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बनाए रखी है। उसने इसका टारगेट प्राइस 3,046 रुपये रखा है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA चौथी तिमाही में 42,500 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुकाबले 14.3 फीसदी ज्यादा है। यह मार्केट के अनुमान से भी ज्यादा है। कंपनी कहा है कि 31 मार्च को उस पर 14 अरब डॉलर का शुद्ध कर्ज था। यह एक साल पहले के मुकाबले 8 फीसदी कम है। Bernstein ने इसे पॉजिटिव बताया है।

Bernstein ने 3,160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें