Get App

Reliance ने बनाया नया कीर्तिमान, शानदार नतीजों के बाद इस मामले में बनी पहली भारतीय कंपनी

Reliance ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है कंपनी की ओर से शानदार नतीजे पेश किए गए हैं इसके साथ ही रिलायंस की ओर से एक और कीर्तिमान स्थापित किया गया है दरअसल, रिलायंस पहली ऐसी भारतीय कंपनी बन गई है, जिसने पहली बार प्री-टैक्स प्रॉफिट के रूप में 1 लाख करोड़ रुपये की लिमिट को पार किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 9:40 PM
Reliance ने बनाया नया कीर्तिमान, शानदार नतीजों के बाद इस मामले में बनी पहली भारतीय कंपनी
रिलायंस की ओर से शानदार फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किया गया है।

Reliance Industries Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से शानदार नतीजे पेश किए गए हैं। इसके साथ ही रिलायंस की ओर से एक और कीर्तिमान स्थापित किया गया है। दरअसल, रिलायंस पहली ऐसी भारतीय कंपनी बन गई है, जिसने पहली बार प्री-टैक्स प्रॉफिट के रूप में 1 लाख करोड़ रुपये की लिमिट को पार किया है। वित्त वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट एक साल पहले की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 79,020 करोड़ रुपये हो गया है।

रेवेन्यू

इसके अलावा कंपनी ने उपभोक्ता कारोबारों और अपस्ट्रीम कारोबार में लगातार डेवलपमेंट गति से प्रेरित होकर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड सालाना कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है। 31 मार्च को समाप्त साल में EBITDA 16.1 फीसदी बढ़कर 1.79 लाख करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के चार मुख्य खंडों- O2C, तेल और गैस, खुदरा, और Jio- ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन दिखाया है।

कारोबार में सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें