Get App

Reliance Industries Q3 result : रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q3 परफॉर्मेंस में दिखी चौतरफा मज़बूती, नतीजों की अहम बातें

Reliance Industries Q3 result : जियो प्लेटफॉर्म्स ने कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद रिलायंस रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस रहे,जिनमें सालाना आधार पर 8 फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 8:20 AM
Reliance Industries Q3 result : रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q3 परफॉर्मेंस में दिखी चौतरफा मज़बूती, नतीजों की अहम बातें
Reliance Industries news : 31 दिसंबर तक कंपनी का बकाया कर्ज़ 3.46 लाख करोड़ रुपये था, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 3.5 लाख करोड़ रुपये था। वहीं इस अवधि में इसका नेट कर्ज़ 1.17 लाख करोड़ रुपये था

Reliance Industries Q3 result : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सभी बिज़नेस वर्टिकल्स में मज़बूती दिखाई है। इसके चलते इसके रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रेवेन्यू ग्रोथ को लीड किया है। इसके बाद रिलायंस रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस रहे। इनमें सालाना आधार पर 8 फीसदी से ज़्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने दिसंबर तिमाही में और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में डबल-डिजिट कमाई कराई है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ये शेयर 15.1 फीसदी भागा है। वहीं, दिसंबर तिमाही में इसमें 14.3 फीसदी तेजी देखने को मिली है।। शुक्रवार को NSE पर यह स्टॉक 1,457.9 रुपये पर बंद हुआ।

1) आय

रिलायंस ने दिसंबर तिमाही में 2.94 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि के 2.67 लाख करोड़ रुपये से 10 फीसदी ज़्यादा है। यह बढ़ोतरी टेलीकॉम, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल सेगमेंट की वजह से हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें