Get App

Reliance Industries का मार्केट कैप 19.5 लाख करोड़ रुपये के पार, शेयरों में 7% की दमदार रैली

Reliance Industries के शेयरों में यह तेजी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) की इंडिया यूनिट की खरीद को लेकर रिलायंस (Reliance) के साथ चल रही बातचीत में इसका वैल्यूएशन आधा हो गया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 4:23 PM
Reliance Industries का मार्केट कैप 19.5 लाख करोड़ रुपये के पार, शेयरों में 7% की दमदार रैली
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का मार्केट कैप 19.50 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का मार्केट कैप 19.50 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। कंपनी के शेयरों में आज 29 जनवरी को करीब 7 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक 6.70 फीसदी बढ़कर 2890.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में इसने 2,895.10 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छू लिया। स्टॉक का 52-वीक लो 2,012.14 रुपये है। बता दें कि दिसंबर में RIL के शेयरों में 9 फीसदी की तेजी आई थी। वहीं, पिछले साल नवंबर में 4% बढ़ने के बाद जनवरी में स्टॉक में 8% की बढ़ोतरी हुई है।

Reliance-Disney Deal : वैल्यूएशन हुआ आधा

दरअसल, कंपनी के शेयरों में यह तेजी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) की इंडिया यूनिट की खरीद को लेकर रिलायंस (Reliance) के साथ चल रही बातचीत में इसका वैल्यूएशन आधा हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत के बाद डिज्नी की भारत की संपत्ति का मूल्य अब लगभग 4.5 अरब डॉलर है, जबकि इसकी पहले की मांग 10 अरब डॉलर थी।

कंबाइंड एंटिटी का लक्ष्य 11 अरब डॉलर का वैल्यूएशन करना है, जिसमें डिज्नी की 40 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास एंटिटी में 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी और यह डील फरवरी में फाइनल हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनी और जी एंटरटेनमेंट के बीच 10 अरब डॉलर के विलय टूटने से एक संभावित प्रमुख कंपटिटर को हटा दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें