Get App

Reliance Industries ने Nauyaan Shipyard में खरीदी और 10% हिस्सेदारी, ₹52 करोड़ का रहा सौदा

इससे पहले मार्च में NTPL ने NSPL में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट की थी और सौदा 382.73 करोड़ रुपये का रहा था। 11 अप्रैल को Reliance Industries का शेयर लगभग 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 1219.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16.50 लाख करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 11:34 PM
Reliance Industries ने Nauyaan Shipyard में खरीदी और 10% हिस्सेदारी, ₹52 करोड़ का रहा सौदा
NSPL 21 मार्च से रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बन गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (NSPL) में अपनी हिस्सेदारी और 10 प्रतिशत बढ़ा ली है। कंपनी ने 11 अप्रैल को शेयर बाजारों को बताया कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली स्टेप डाउन सब्सिडियरी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (NTPL) ने NSPL में वेलस्पन कॉर्प से और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद पूरी कर ली है। यह सौदा 51.72 करोड़ रुपये का रहा। इससे पहले मार्च में NTPL ने NSPL में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट की थी और सौदा 382.73 करोड़ रुपये का रहा था।

इसके बाद NSPL 21 मार्च से रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बन गई। अधिग्रहण से पहले, NTPL ने NSPL को 93.66 करोड़ रुपये का अनसिक्योर्ड लोन दिया। RIL शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में अपनी पैठ को मजबूत कर रही है।

11 अप्रैल को RIL का शेयर 3 प्रतिशत चढ़कर बंद

11 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर लगभग 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 1219.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16.50 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें