गर्मी में चमकेगा रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर, Jefferies ने इन 4 स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह

Renewable Energy Stocks: गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी के संकेत हैं। Jefferies ने JSW Energy, NTPC, Premier Energies और Emmvee को पसंदीदा स्टॉक्स बताया है, जिनमें आगे भी ग्रोथ की संभावना दिख रही है।

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
सोलर एनर्जी इंस्टॉलेशन में तेजी की भी बात कही गई है, जिसमें सरकारी योजनाओं की बड़ी भूमिका है।

Renewable Energy Stocks: रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े शेयर इन दिनों निवेशकों के रडार पर हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस सेक्टर के कुछ पसंदीदा स्टॉक्स बताए हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि बढ़ती बिजली की मांग, सरकार का सपोर्ट और वैश्विक अनिश्चितता जैसे फैक्टर अब एनर्जी सिक्योरिटी को सबसे अहम बना रहे हैं।

Jefferies के टॉप पिक्स

  • पावर सेक्टर में Jefferies की पहली पसंद JSW Energy है। इस पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹660 का टारगेट दिया गया है, यानी यहां करीब 35% तक तेजी की संभावना जताई गई है।
  • इसके अलावा NTPC पर भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी गई है और ₹440 का टारगेट दिया गया है। इसमें करीब 16% तक अपसाइड की उम्मीद है।
  • सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में Premier Energies और Emmvee ब्रोकरेज की पसंद हैं, जिन्हें ‘Buy’ रेटिंग दी गई है।

एनर्जी सिक्योरिटी क्यों बनी बड़ी थीम


Jefferies के मुताबिक, दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण देश अब बाहर से आने वाली ऊर्जा पर निर्भरता कम करना चाहते हैं।

इसी वजह से भारत में रिन्यूएबल एनर्जी पर तेजी से काम हो रहा है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25 से FY30 के बीच देश की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 359 गीगावॉट तक पहुंच सकती है।

हाल के समय में बिजली की मांग थोड़ी कमजोर जरूर रही है, लेकिन आगे इसमें सुधार की उम्मीद है। Jefferies का मानना है कि FY25-26 की सुस्ती के बाद FY27 में बिजली की मांग करीब 6% की दर से बढ़ सकती है।

एल नीनो का भी असर

रिपोर्ट में मौसम को भी एक अहम फैक्टर बताया गया है। Jefferies के अनुसार, एल नीनो की स्थिति बिजली की मांग को बढ़ा सकती है।

कम बारिश होने पर कूलिंग और सिंचाई की जरूरत बढ़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। भारत में कुल बिजली की मांग का करीब 40-45% हिस्सा इन्हीं जरूरतों से आता है।

पावर-सोलर कंपनियों में कौन आगे

पावर जेनरेशन सेगमेंट में Jefferies ने साफ तौर पर JSW Energy और NTPC को अपनी टॉप पसंद बताया है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये कंपनियां बढ़ती बिजली मांग और सरकार के सपोर्ट का सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं।

रिपोर्ट में सोलर एनर्जी इंस्टॉलेशन में तेजी की भी बात कही गई है, जिसमें सरकारी योजनाओं की बड़ी भूमिका है। PM Suryaghar योजना के तहत FY26 में करीब 9 गीगावॉट सोलर इंस्टॉलेशन हुआ, जो FY25 के 5 गीगावॉट से काफी ज्यादा है। इसके अलावा PM Kusum योजना भी मांग बढ़ाने में मदद कर रही है। यह सोलर से जुड़े कृषि पंप को बढ़ावा देती है।

Premier और Emmvee क्यों पसंद

सोलर मैन्युफैक्चरिंग में Jefferies उन कंपनियों को पसंद कर रहा है जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है और जिनके पास अच्छा ऑर्डर बुक है। Premier Energies और Emmvee इसी वजह से ब्रोकरेज की टॉप पसंद बने हुए हैं। फोटोवोल्टिक (PV) का मतलब उन सोलर पैनल्स से है, जो सूरज की रोशनी को बिजली में बदलते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार के नए नियमों के तहत सोलर प्रोजेक्ट्स में घरेलू स्तर पर बने कंपोनेंट्स जैसे इंगोट और वेफर का इस्तेमाल जरूरी किया जा रहा है। इससे उन कंपनियों को फायदा मिलेगा, जिनकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत है और जो घरेलू मैन्युफैक्चरिंग में आगे हैं।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

Jefferies का मानना है कि बढ़ती बिजली की मांग, सरकारी नीतियों का सपोर्ट और ग्लोबल फैक्टर्स जैसे मौसम और भू-राजनीति के कारण इस सेक्टर में आगे भी अच्छी रफ्तार बनी रह सकती है।

हालांकि निवेश करते समय यह देखना जरूरी होगा कि कंपनियां अपने प्रोजेक्ट्स को कितनी अच्छी तरह पूरा करती हैं, मांग में सुधार कितना होता है और नीतियां कितनी स्थिर रहती हैं।

Groww's Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 122% बढ़कर ₹686 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 81% उछला

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।