सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते के पांचवें दिन तीन खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel One के समीत चव्हाण, Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री और Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला हो रहा है। समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 12.21% का रिटर्न दिया। चौथे दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 1.29% का रिटर्न दिया। जबकि प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 14.91% का रिटर्न दिया। इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों में जो विजेता बने थे उन विजेताओॆ के बीच मुकाबला हो रहा है।
