RITES Shares Price: राइट्स के शेयरों का भाव मंगलवार 21 मई को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 757 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को बांग्लादेश रेलवे से 915 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसी खबर के बाद इसके शेयरों में यह तेजी आई है। कंपनी को यह ऑर्डर बांग्लादेश रेलवे को 200 पैसेंजर डिब्बों की सप्लाई के लिए मिला है। बता दें कि RITES, रेल मंत्रालय के तहत आने वाली एक सरकारी कंपनी है और यह एक तरह से रेलवे की एक्सपोर्ट्स यूनिट्स हैं।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि यह पूरा ऑर्डर 915 करोड़स रुपये का है और से ग्लोबल लेवल पर आयोजित एक बोली प्रक्रिया के जरिए यूरोपीय इनवेस्टमेंट बैंक (EIB) से फंड किया गया है। कंपनी ने कहा, "रेल डिब्बों की सप्लाई के अलावा कंपनी डिजाइन, स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट और ट्रेनिंग से जुड़ी अपनी एक्सपर्टाइज भी मुहैया कराएगी।"
इस कॉन्ट्रैक्ट में 36 महीने की कमीशनिंग अवधि के साथ सप्लाई शामिल है, जिसके बाद 24 महीने की वारंटी अवधि है। यह पहला मौका नहीं है, जब RITES को बांग्लादेश रेलवे से कोई बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे पहले, यह बांग्लादेश रेलवे को 120 पैसेंजर कोच, 36 लोकोमोटिव और 10 10-मीटर गेज लोकोमोटिव की सप्लाई कर चुकी है।
RITES ने इससे पहले अप्रैल में, रेलवे इंफ्रा से जुड़े कार्यों प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट कंसल्टेशन मुहैया कराने के लिए दामोदर घाटी निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस साझेदारी का उद्देश्य पावर प्लांट्स और आसपास के क्षेत्रों के रेल संपर्क को बढ़ाने, रिनोवेट करने और विकसित करने के लिए नए इंफ्रा सॉल्यूशंस खोजना है।
NSE पर दोपहर करीब 1 बजे, RITES के शेयर पिछले बंद भाव से 4.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 745.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 48.14 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 102 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।