Get App

RK Swamy IPO Listing: 13% डिस्काउंट पर लिस्टिंग, तगड़ी रिकवरी के बावजदू इश्यू प्राइस से नीचे हैं शेयर

RK SWAMY IPO Listing: मार्केटिंग सर्विसेज कंपनी आरके स्वामी (RK SWAMY) के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रि्स्पांस मिला था और आज इसके शेयरों की मार्केट में एंट्री हुई है। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2024 पर 5:22 PM
RK Swamy IPO Listing: 13% डिस्काउंट पर लिस्टिंग, तगड़ी रिकवरी के बावजदू इश्यू प्राइस से नीचे हैं शेयर

RK Swamy IPO Listing: मार्केटिंग सर्विसेज कंपनी आरके स्वामी (RK Swamy) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 288 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 252.00 रुपये और NSE पर 250.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि करीब 13 फीसदी का घाटा हो गया। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन अभी तक निवेशक मुनाफे में नहीं लौटे। इंट्रा-डे में यह 284.50 रुपये तक पहुंचा था। हालांकि दिन के आखिरी में यह BSE पर 263.25 रुपये (RK Swamy  Share Price) बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 9 फीसदी घाटे में हैं। एंप्लॉयीज थोड़े मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 27 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

RK Swamy IPO को मिला था अच्छा रिस्पांस

आरके स्वामी का 423.56 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-6 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 25.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 20.58 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 34.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 33.31 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.46 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत 173 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 87 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी डिजिटल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन स्टूडियो बनाने, खुद की और सब्सिडियरीज के लिए आईटी इंफ्रा डेवलप करने, नया कंप्यूटर एक्सपीरिएंस सेंटर और कंप्यूटर ऐडेड टेलीफोनिक इंटरव्यू सेंटर बनाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें