बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी डेफिसिट 22 नवंबर को 5 साल के हाई पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) और वीकली बॉन्ड ऑक्शन की वजह से कैश के आउटफ्लो के कारण लिक्विडिटी डेफिसिट में बढ़ोतरी हुई। रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, बैंकिंग सिस्टम का लिक्विडटी डेफिसिट 22 नवंबर को 1.74 लाख करोड़ रुपये था, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 1.05 लाख करोड़ रुपये था।
