Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 साल के निचले स्तर पर, 7.941 अरब डॉलर घटकर 553.105 अरब डॉलर हुआ

विदेशी मुद्रा भंडार में FCA का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। इसके पहले 26 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते भारत का FCA 498.645 अरब डॉलर था

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 8:28 AM
Story continues below Advertisement
6 सितंबर को जारी अपने नोट में जेफरीज ने कहा है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर नजर रखने की जरूरत है

02 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 560 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। अगस्त महीने में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से निपटने के लिए आरबीआई ने बड़ी मात्रा में डॉलर की बिक्री है जिसके चलते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट आई है।

02 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 23 महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इस हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सभी घटकों में गिरावट में देखने को मिली और इसमें भी फॉरेन करेंसी एसेट में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली। आरबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए ताजे आंकड़ों क मुताबिक 2 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 553.105 अरब डॉलर था। इसमें साप्ताहिक आधार पर 7.941 अरब डॉलर की कमी आई थी।

02 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 09 अक्टूबर 2020 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर था। वहीं 26 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 561.046 अरब डॉलर पर था। इसके साथ ही 02 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में FCA (फॉरेन करेंसी एसेट) में 6.527 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली और यह 492.117 अरब डॉलर पर रहा।


कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मंत्री हरदीप पुरी बोले- 'ऑयल कंपनियों को चाहिए और समय'

बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार में FCA का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। इसके पहले 26 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते भारत का FCA 498.645 अरब डॉलर था।

इस बीच 2 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारत का गोल्ड रिजर्व साप्ताहिक आधार पर 1.339 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 38.303 अरब डॉलर था। वहीं दूसरी तरफ SDRs साप्ताहिक आधार पर 5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 17.782 अरब डॉलर पर रहा था। वहीं इसी दौरान IMF में देश का रिजर्व पोजिशन 2.4 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.902 अरब डॉलर था।

बता दें कि 6 सितंबर को जारी अपने नोट में जेफरीज ने कहा है कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर नजर रखने की जरूरत है। इस नोट में आगे कहा गया है कि भारत का व्यापार घाटा हाल के दिनों में अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इसी तरह CAD (चालू खाते का घाटा) भी वित्त वर्ष 2023 में 3.5 फीसदी का एक दशक का सबसे हाई लेवल के रास्ते पर है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।